पाकिस्तानियों को लेकर एक्शन में योगी

दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैल 2025 ।  भारत सरकार ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीज़ा रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके तहत देश भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हो गई है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को भी जल्द देश छोड़ने का आदेश मिलेगा।

पाकिस्तानियों को लेकर एक्शन में योगी

दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैल 2025 । 

भारत सरकार ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीज़ा रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके तहत देश भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हो गई है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को भी जल्द देश छोड़ने का आदेश मिलेगा।

यूपी में कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं?

यूपी पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में लगभग 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनकी पहचान कर उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी केंद्र सरकार का आधिकारिक आदेश नहीं मिला है, लेकिन निर्देश मिलते ही सभी को देश छोड़ने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

अमित शाह ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क किया है और आदेश दिया है कि अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें भारत से बाहर भेजा जाए। अमित शाह ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया और सभी राज्यों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

कब तक भारत छोड़ना होगा?

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। सिर्फ मेडिकल वीज़ा को 29 अप्रैल तक वैध रखा गया है। इसका मतलब है कि इन सभी नागरिकों को तय समयसीमा के भीतर भारत छोड़ना अनिवार्य होगा।

इस सख्त कदम को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।