आगरा: बंद कोचिंग में मिला स्कूल टीचर का शव:कई दिन पुरानी है बॉडी, पुलिस मौके पर
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आवास विकास चौकी इलाके में बीएस प्लाजा स्थित बंद कोचिंग में स्कूल टीचर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ओपी यादव के रूप में हुई है। वह शिवालिक स्कूल में गणित के शिक्षक थे और बीएस प्लाजा के सेमी बेसमेंट में कोचिंग चलाते थे।
बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। मंगलवार से न तो कोचिंग खुली थी और न ही शिक्षक स्कूल पहुंचे थे। बंद कोचिंग के अंदर शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)