बागपत की दो महिला आरक्षियों ने एथलेटिक्स में पदक जीते:उपासना और यशोदा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Nov 06, 2026 - 14:53
0
बागपत की दो महिला आरक्षियों ने एथलेटिक्स में पदक जीते:उपासना और यशोदा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
बागपत। जनपद बागपत पुलिस की दो महिला मुख्य आरक्षियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर जिले और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है। 34वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स मीट 2026-27 में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली महिला मुख्य आरक्षी उपासना और महिला मुख्य आरक्षी यशोदा को पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार 34वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स मीट में महिला मुख्य आरक्षी 321 उपासना और महिला मुख्य आरक्षी 487 यशोदा ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने हाई जंप, लॉन्ग जंप और जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर पदक अर्जित किए। उनकी इस उपलब्धि से बागपत पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। दोनों महिला मुख्य आरक्षियों की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उनका चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने दोनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में इस तरह का प्रदर्शन अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों महिला मुख्य आरक्षियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने और जनपद बागपत के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में इस तरह का प्रदर्शन अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों महिला मुख्य आरक्षियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने और जनपद बागपत के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सम्मान मिलने पर दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने भी खुशी जाहिर की। उनकी इस सफलता को पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User