लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:PDA कि नई परिभाषा दर्शाया, होर्डिंग में Millennials , Gen Z और Gen Alpha पर टारगेट
लखनऊ में होर्डिंग को लेकर सियासत लगातार तेज हो रही है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर दीपावली के मौके पर नई होर्डिंग लगाई गई। इसमें PDA की नई परिभाषा पेश करने के साथ तीन पीढ़ियों को एक साथ साधने की कोशिश की गई है। होर्डिंग पर नारा दिया गया- 'अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार'। PDA कि नई परिभाषा होर्डिंग में मिलेनियल्स, Gen Z और Gen Alpha को केंद्र में रखकर संदेश दिया गया है। इसमें लिखा है- 'Millennials Power, Gen Z's Drive, Gen Alpha's Action'। इसके साथ ही 'Three Generations, One Future: Akhilesh' का संदेश भी दिया गया है। इसके जरिए मिलेनियल्स की ताकत, Gen Z की सकारात्मक ऊर्जा और Gen Alpha के एक्शन को नए भविष्य से जोड़ने की कोशिश की गई है। ‘अखिलेश सबको साथ लेकर चलने का नाम’ होर्डिंग सपा नेता इंजीनियर हिमांशु द्विवेदी ने लगवाई है। उनका कहना है कि PDA सिर्फ एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सभी वर्गों और पीढ़ियों को साथ लेकर चलने की सोच है। अखिलेश यादव बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, युवाओं के विचारों को महत्व देते हैं और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते हैं। अखिलेश यादव तीनों पीढ़ियों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। ‘सपा के परचम के नीचे सबका विकास’ हिमांशु ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने परचम के साथ हर वर्ग और समुदाय को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर सामने आएगी। यूपी से समाजवादी पार्टी की सरकार जाने के बाद विकास की ट्रेन पटरी से उतर गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)