पहली बार बेटे को लेकर हरदोई आ रहे थे दंपती:दिवाली बाद करना था अन्नप्रासन, हरदोई में कार गड्‌ढे में गिरी, तीनों की मौत

Nov 06, 2026 - 14:36
0
पहली बार बेटे को लेकर हरदोई आ रहे थे दंपती:दिवाली बाद करना था अन्नप्रासन, हरदोई में कार गड्‌ढे में गिरी, तीनों की मौत
हरदोई जिले के रहने वाले दम्पती गुड़गांव से दिवाली की छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। उनके साथ मे उनका 3 वर्षीय बेटा भी था, जिसकी पहली दिवाली दादी, बाबा और चाचा के साथ होनी थी। बच्चे के साथ दिवाली मनाने को लेकर परिवार खुश था। परिवार को इंतजार था कि रमेश अपने बच्चे अभिमन्यु और पत्नी नीलम कुशवाहा के साथ शुक्रवार सुबह घर पहुंच जाएंगे, लेकिन सुबह नींद खुलने से पहले हादसे की सूचना मिल गई। जिससे दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। हरदोई जिले के चांदबेहटा गांव कर रहने वाले रमेश कुशवाहा गुड़गांव में पत्नी नीलम के साथ रहते थे और वहीं प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। 3 महीने पहले ही उनकी पत्नी ने बच्चे अभिमन्यु को जन्म दिया था। रमेश और उनकी पत्नी नीलम पहली बार बच्चे को लेकर अपने गांव आ रहे थे, जिससे रमेश के परिजनों में दिवाली को लेकर दोगुना उत्साह था। वह गुड़गांव से गुरूवार शाम करीब 7 बजे टाटा टियागो कार से निकले थे, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उनकी कार हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में जफरपुल पुलिया से टकरा कर झील में समा गई। कार को उनके मामा रामनरेश का बेटा आदित्य चला रहा था। जिसमें रमेश, नीलम और उनके 3 वर्षीय बेटे की जान चली गई। हादसे की सूचना पर कन्नौज पहुंचे रमेश के छोटे भाई सुमेश कुशवाहा ने बताया कि भाई रमेश से कल शाम 6 बजे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि शुक्रवार सुबह 9 बजे तक घर आ जाएंगे। पहली बार भतीजा अभिमन्यु घर आ रहा था, इसलिए उसको देखने और खिलाने के लिए सभी लोग आतुर थे। लेकिन किस्मत को ये गवारा न था। भतीजे को घर वाले देख भी नहीं पाए और उसे हम सबसे काल ने छीन लिया। रमेश ने बताया कि कार आदित्य चला रहा था और उसे झपकी आ गई, जिस कारण पुलिया से टकरा कर कार झील के पानी मे समा गई। हालांकि आदित्य उर्स शुभम घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। ------ हादसे की खबर पढ़ें बेकाबू कार गड्ढे में गिरी, पति-पत्नी और मासूम की मौत:दिवाली पर घर लौट रहा था परिवार, हरदोई में हादसा हरदोई में एक बेकाबू टाटा टियागो कार सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। कार सवार एक युवक घायल है। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे कार सवारों को बाहर निकाला। तब तक पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User