यूपी की बड़ी खबरें:संतकबीरनगर में खड़े ट्रक में बाइक घुसी, चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत; सड़क पर मांस के टुकड़े बिखरे
संतकबीरनगर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों के शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गए। सभी एक ही बाइक से रात करीब 2 बजे बारात से घर लौट रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर धनघटा थाना क्षेत्र के तेलियागंज-रामजानकी मार्ग पर हुई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… कौशांबी में महिला की सिर कूचकर हत्या, पति बेटियों के साथ मेला देखने गया था, लौटा तो आंगन में शव मिला कौशांबी में महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात महिला का पति बेटियों और दामाद के साथ मेला देखने गया था। इस दौरान महिला घर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी किसी ने भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी। रात करीब 10:30 बजे परिजन घर लौटे तो महिला का शव पड़ा मिला। आसपास खून के छींटे भी पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामला दिवा मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में BJP नेता के बेटे की JCB से दबकर मौत, 66 के खिलाफ FIR; 35 अरेस्ट, छुड़वाने पहुंचीं सपा नेत्री गोरखपुर में सपा प्रमुख के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को भी देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 35 सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं एम्स थाने पर सपा नेत्री काजल निषाद भी पहुंच गईं और कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग की। गुरुवार को पकड़े गए जेसीबी चालक समेत 5 आरोपियों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रोड शो का आयोजक बताया जा रहा मुख्य आरोपी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत 2 की एक्सीडेंट में मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे बाइक सवार टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात करीब 10:30 बजे अयोध्या के राजाराम पैलेस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कन्रौज जिले के खामा (ठठिया) निवासी मनमोहन सिंह (40) टोल प्लाजा पर असिस्टेंट मैनेजर थे। उनकी बाइक पर अयोध्या के तहसीनपुर थाना रौनाही निवासी 36 वर्षीय अश्वनी पांडेय थे। दोनों सहकर्मी बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)