दयालपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर युवती का शव मिला:प्रयागराज की सोराव पुलिस पहचान में जुटी, सभी पहलुओं से कर रही जांच

Nov 21, 2026 - 10:28
0
दयालपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर युवती का शव मिला:प्रयागराज की सोराव पुलिस पहचान में जुटी, सभी पहलुओं से कर रही जांच
प्रयागराज के सोराव थाना क्षेत्र में दयालपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग सुबह शौच के लिए निकले थे। उन्होंने रेलवे लाइन के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सोराव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी जानकारी जुटाई। युवती की फोटो के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों और गांवों में भी जानकारी साझा की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा। उक्त मामले में थाना प्रभारी सोरांव का कहना है कि जांच पड़ताल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User