गोरखपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत:महावत समेत 2 घायल, शादी समारोह से लौटते समय हादसा; चालक फरार

Nov 21, 2026 - 09:55
0
गोरखपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत:महावत समेत 2 घायल, शादी समारोह से लौटते समय हादसा; चालक फरार
गोरखपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक हाथी की जान ले ली। शादी समारोह से लौट रहा हाथी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महावत समेत दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बेलीपार थाना क्षेत्र के हाटा में ईंट-भट्ठे के सामने हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शादी समारोह से लौट रहा था हाथी जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी हरीश सिंह का हाथी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहा था। हाथी के साथ महावत और एक अन्य युवक भी मौजूद थे। जैसे ही वे हाटा के पास पहुंचे, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने हाथी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महावत गंभीर रूप से घायल, दूसरा युवक भी चोटिल हादसे में सेवई गांव निवासी महावत जाफर अंसारी (20), पुत्र राजू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फैयाज अंसारी (15), पुत्र जियाऊ अंसारी को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से जाफर को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। हादसे में सेवई गांव निवासी महावत जाफर अंसारी (20), पुत्र राजू अंसारी, गंभीर रूप से घायल हो गए। फैयाज अंसारी (15), पुत्र जियाऊ अंसारी को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से जाफर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User