आज अखबार नहीं, पढ़ें जौनपुर की कल की बड़ी खबरें:सदर अस्पताल में मरीजों को बांटी दीपावली किट, बाबा साहब की प्रतिमा के सामने जले 150 दीप
जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखनेपुर में ग्रामीणों ने दीपोत्सव मनाया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और प्रतिमा स्थल के आसपास करीब 150 दीप जलाए। दीपों से प्रतिमा स्थल रोशन हुआ। गांव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने मिलकर दीप जलाए और आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों ने प्रतिमा स्थल के आसपास पटाखे फोड़े। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा साहब के सामाजिक योगदान और विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 11 नवंबर तक बढ़ी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से प्रस्तावित
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। माइनर विषय को लेकर भी छात्र दुविधा में हैं। विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से प्रस्तावित हैं। फॉर्म नहीं भर पाने के कारण प्रशासन ने आवेदन की तारीख तीन बार बढ़ाई है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)