लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:दिवाली पर पटाखों से गूंजी राजधानी, फूट-फूटकर रोए होमगार्ड अभ्यर्थी; डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Nov 09, 2026 - 06:42
0
लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:दिवाली पर पटाखों से गूंजी राजधानी, फूट-फूटकर रोए होमगार्ड अभ्यर्थी; डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत
आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपको लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए लखनऊ की कल यानी 8 नवंबर की 10 बड़ी खबरें...दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई। कैसरबाग की एक साइकिल गोदाम में आग लग गई। वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर होमगार्ड अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे फफककर रोए। पुलिस उन्हें घसीटकर वैन में ले गई। काकोरी में बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। कार सवार बदमाश पेट्रोल भरवाकर फरार हो गए… लखनऊ में डिप्टी सीएम ने पत्नी के साथ दीये जलाए:पटाखों से गूंजी राजधानी, पूरा शहर जगमगाया; कैसरबाग में आग पर काबू लखनऊ में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा शहर रोशनी और उत्सव के रंग में डूबा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ दीये जलाकर दिवाली मनाईं। प्रदेश के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली पर प्रमुख इमारतों, चौराहों, बाजारों और घरों को दीयों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में दिवाली पर फूट-फूटकर रोए होमगार्ड अभ्यर्थी:सिर पर कफन बांधा; जमीन पर लेटे, पुलिस ने घसीटकर वैन में भरा यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों ने रविवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई अभ्यर्थी फूट-फूटकर रोने लगे। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बिना वेटिंग लिस्ट के जारी किया गया है। अगर वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हुई तो भर्ती में आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे। प्रदर्शनकारी दोपहर करीब 2 बजे अचानक हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुट गए। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर भागे बदमाश, VIDEO:सेल्समैन को 500 मीटर घसीटा, धक्का देकर गिराया लखनऊ में पेट्रोल पंप पर कार की टंकी फुल कराने के बाद बदमाश बिना पैसे दिए फरार हो गए। सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार सवार उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गए। इसके बाद उसे सड़क पर धक्का देकर भाग निकले। सड़क पर गिरने से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर हादसा; सीएचसी में मृत घोषित लखनऊ में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में वेतन कटौती से गुस्साया कर्मचारी टावर पर चढ़ा:बोला- दिवाली है, मेरे भी भांजे-भतीजे; काम करो लेकिन हर महीने पैसे काट रहे काकोरी में चौधरी खेड़ा स्थित एफसीआई पावर हाउस में कर्मचारियों की सैलरी कटकर मिल रही है। इससे गुस्साया एक कर्मचारी रविवार को पावर हाउस के अंदर लगे टावर चढ़ गया। उसने कहा कि हर महीने मेरी सैलरी से पैसे काटे जा रहे हैं। काम करता हूं लेकिन अधिकारी पैसे काट लेते हैं। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि जेई से कई बार कहने के बावजूद उसे पूरी सैलरी नहीं मिली। पढ़िए पूरी खबर काकोरी में दिवाली पर दो भाइयों पर रॉड से हमला:बड़े की हालत गंभीर, बच्चों की लड़ाई में हुआ था विवाद; रास्ते में रोककर पीटा काकोरी में दिवाली की सुबह दो भाइयों पर उनसे रंजिश रखने वालों ने रॉड से हमला कर दिया। दोनों भाई बाइक से रविवार सुबह 8:30 बजे घर से कहीं जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही उन्हें पड़ोसियों ने रोककर हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के सिर में रॉड लग गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामला बिगहू गांव का है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के पटाखे बिके:54 जगहों पर 1200 लाइसेंसी दुकानें सजीं; ऐसे पटाखे जिनसे 10 मिनट तक होगी आतिशबाजी लखनऊ के पटाखा व्यापारियों का अनुमान है कि इस साल 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ है। पूरे शहर में कुल 1201 लाइसेंसी दुकानदारों ने पटाखे की दुकानें सजाई हैं। प्रशासन की तरफ से दुकान लगाने के लिए 54 जगहें चिह्नित की गई हैं। शहर में इस बार 100 से ज्यादा तरह के पटाखे मौजूद हैं। ऐसे पटाखे आए हैं जिनसे 10 मिनट तक आतिशाबाजी होती रहेगी। ग्रीन और इलेक्ट्रॉनिक पटाखे भी हैं। पढ़िए पूरी खबर गुजरात के कैश कैरियरों को लूटने वाले 6 गिरफ्तार:लखनऊ में 4 वारदातों में 3.02 करोड़ की लूट की; दीपावली पर रकम बांटने पहुंचे थे गुजरात से मसाला और कैश ट्रांसफर का कारोबार करने वाले व्यापारियों के कैरियरों को निशाना बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों को एसटीएफ ने पकड़ा है।। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को गोमतीनगर इलाके में घेराबंदी कर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी सफेद रंग की बलेनो कार और बाइक से पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में दिवाली पर फूलों के दाम छू रहे आसमान:गुलाब के रेट 10 और गेंदा के 5 गुना बढ़े, किसान बोले- दिवाली पर अच्छा मुनाफा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User