मैनपुरी में गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका, युवक घायल:19 वर्षीय युवक का एक हाथ क्षतिग्रस्त, पैर और चेहरे पर चोटें; सैफई पीजीआई रेफर

Nov 09, 2026 - 22:22
0
मैनपुरी में गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका, युवक घायल:19 वर्षीय युवक का एक हाथ क्षतिग्रस्त, पैर और चेहरे पर चोटें; सैफई पीजीआई रेफर
मैनपुरी में दीपावली की तैयारी के दौरान गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका हो गया। इसमें 19 वर्षीय राहुल घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। राहुल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के रहने वाले हैं। वे गोविंद के बेटे हैं। शनिवार देर शाम वे दीपावली के लिए गंधक-पोटाश पीस रहे थे। बताया गया कि वे बाजार से गंधक-पोटाश लाए थे और हर साल की तरह लोहे का नल चलाने की तैयारी कर रहे थे। डॉक्टर शशांक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि राहुल घर में गंधक-पोटाश पीस रहे थे। दोनों चीजें मिलते ही धमाका हुआ। उनके हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए, जहां उनका इलाज किया गया। खल-मूसल में गंधक-पोटाश पीसते समय हुए धमाके में राहुल का एक हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। पैर और चेहरे पर भी चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहुल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User