दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता का संकल्प:महाआरती में श्रद्धालुओं ने ली शपथ, गंगा को स्वच्छ रखने पर दिया जोर

Nov 09, 2026 - 23:10
0
दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता का संकल्प:महाआरती में श्रद्धालुओं ने ली शपथ, गंगा को स्वच्छ रखने पर दिया जोर
वाराणसी में दीपावली के अवसर पर सोमवार को प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से आयोजित मां गंगा की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की शपथ ली। घाट पर 'आओ घर-घर अलख जगाएं, मां गंगा को निर्मल बनाएं' और 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' जैसे नारे लगाए गए। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं को गंगा के महत्व की जानकारी दी और स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगा भारत की संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता से जुड़ी नदी है। हिमालय से निकलकर गंगा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गंगासागर तक पहुंचती है। इसके तट पर करोड़ों लोग श्रद्धा के साथ आते हैं। गंगा नदी तटवर्ती क्षेत्रों में खेती की सिंचाई के साथ मल्लाहों, नाविकों और स्थानीय कारोबारियों की आजीविका का भी आधार है। कार्यक्रम में गंगोत्री सेवा समिति के सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे, मयंक दुबे, गंगा अर्चक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User