सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बॉक्सिंग का फाइनल:305 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 115 खिलाडि़यों ने जीता पदक

Nov 01, 2026 - 20:51
0
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बॉक्सिंग का फाइनल:305 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 115 खिलाडि़यों ने जीता पदक
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत वाराणसी संसदीय क्षेत्र में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। फाइनल में करीब 305 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 250 बालक और 55 बालिकाएं शामिल रहीं। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने रिंग में उतरकर अपनी तकनीक, ताकत और खेल भावना का प्रदर्शन किया। 115 खिलाड़ियों ने पदक जीते।। प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। 305 खिलाड़ियों ने रिंग में दिखाया दमखम इसमें डालिम्स सनबीम स्कूल रोहनिया, डालिम्स सनबीम स्कूल रामकटोरा, हैप्पी मॉडल स्कूल, सनबीम स्कूल भगवानपुर और सनबीम वरुणा सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल में 305 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का परिचय दिया। बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से हुआ आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इसमें एसोसिएशन के सचिव जनार्दन यादव, कोषाध्यक्ष एवं बॉक्सिंग कोच दीपिका तिवारी, मनोज प्रजापति, राहुल यादव और रेफरी-जजों ने भूमिका निभाई। तकनीकी अधिकारियों ने मुकाबलों का संचालन किया। आयोजकों का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं। इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। 2023 से आयोजित हो रही सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2023 से आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User