जेल से छूटकर आए बदमाशों ने वकीलों को पीटा:एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में हुआ मुकदमा
मेरठ में कोतवाली थानाक्षेत्र में शुक्रवार 20 नवंबर को बदमाशों ने वकीलों से मारपीट कर दी। जेल से छूटकर आए इन आरोपियों ने वकीलों को बुरी तरह पीटा। पूरे मामले में युवा अधिवक्ता संघ की तरफ से एसएसपी को शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना और मोइउद्दीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
फांसी की सजा सुनाई थी
पूरी घटना शुक्रवार 20 नवंबर की रात की है। बताया जा रहा है कि मुन्ना और मोइउद्दीन दो आरोपी हैं। जिन्होंने 2003 में सात लोगों पर हमला किया था। इस हमले से आई सर्जन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपियों को जिला जज की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।
5 महीने पहले ही जेल से छूटे थे
फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को मेरठ जिला जेल से आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया था। इसके बाद दोनों दोषी फांसी की सजा माफी के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। हाईकोर्ट ने दोनों की फांसी की सजा को माफ करते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लगभग 5 महीने पहले दोनों दोषी जेल से छूटकर आए थे।
बार के रजिस्टर्ड सदस्यों के साथ की मारपीट
जेल से छूटकर आने के बाद दोनों ने एडवोकेट शमीम चौधरी के तीन भाइयों के साथ मारपीट करी और रंगदारी करी। बिना किसी कारण ही पीट दिया। आरोपियों ने अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वकीलों ने सिर फोड़ दिया और पैरों पर चोटें पहुंचाई गईं। तीनों पीड़ित अधिवक्ता बार एसोसिएशन के रजिस्टर्ड सदस्य हैं और लगभग 20-20 वर्षों से वकालत के पेशे में हैं। इन लोगों ने कराया मुकदमा
युवा अधिवक्ता संघ, मेरठ के अध्यक्ष महोदय अब्दुल्ला चौधरी एडवोकेट, उपाध्यक्ष फरीद गाजी एडवोकेट, उपाध्यक्ष एडवोकेट आसिफ ,संयुक्त महामंत्री नकुल शर्मा एडवोकेट , एडवोकेट आजम , एडवोकेट गुफरान एवं सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट आदि साथियों ने एकजुट होकर थाना कोतवाली सदर पहुंचे और विधिक प्रक्रिया के तहत पुलिस पर कार्रवाई हेतु दबाव बनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)