आगरा शहर में जाम से जूझ रहे लोग:सुबह सीएम ग्रिड योजना और शाम बारात बनी मुसीबत, 5 मिनट का रास्ता आधे घंटे में हो रहा तय
आगरा में मेट्रो का काम चल रहा है। एमजी रोड पर कई तिराहे डिवाइडर से बंद कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम ग्रिड की वजह सड़कें खुदी पड़ी हैं। इसके अलावा शहर में शादियों का सीजन है। बीच सड़क पर बारात और मैरिजहोम के बाहर गाड़ी पार्क के चलते शहर में सुबह और शाम लोग जाम जूझ रहे हैं। जहां पुलिस के इंतजाम धरे के धरे रह जाते हैं। शहर में सीएम ग्रिड की वजह से सड़कें खुदी पड़ी है। सड़क पर मिट्टी को छोड़ दिया है, और गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर पड़ी हुई मिट्टी उड़ कर लोगों के आंखों में जा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर तो असर पड़ ही रहा है, लेकिन इससे सड़क पर हादसे का खतरा बड़ रहा है। इससे वाहनों की गती धीमी पड़ गई है। और रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। इससे एमजी रोड, शाहगंज, बोदला, कोठी मीना बाजार, पचकुइयां, मारुती स्टेट सहित अन्य जगहों पर जाम लाम के हालात रहते हैं। ऐसे में शाम होते है पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आते हैं। जिससे लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ता हैं। एमजी रोड पर मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। मेट्रो ने डिवाइडर लगा कर कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया हैं। जिससे सुबह और शाम को कामकाजी लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती हैं। तिराहे पर अधिक दबाव होने की वजह से लोग बीच एमजी रोड पर गाड़ी लगा कर मोड़ते हैं। इससे पीछे वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिलता हैं। इससे जाम लग जाता है। जिसके चलते 5 मिनट का रास्ते को तय करने में करीब आधे घंटे का समय लग जाता है। शहर में शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। लेकिन वे नाकाफी साबित हो रही है। पुलिस ने बीच रोड पर घुड़सवारी और मैरिज होम के बाहर गाड़ी पार्किंग न करने आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी बीच सड़क पर लोग गाड़ी को पार्क कर रहे है। जिससे लोगों को निकले में परेशानी हो रही है। बीच सड़क पर बारात चड़ने से जाम लग रहा है। इससे ट्रेफिर व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)