आजमगढ़ के आरआई रजनीकांत ओझा निलंबित:ADG के निरीक्षण में मिली थीं कई खामियां, सिपाहियों से चारा कटवाने का वीडियो हुआ था वायरल

Nov 13, 2026 - 16:26
0
आजमगढ़ के आरआई रजनीकांत ओझा निलंबित:ADG के निरीक्षण में मिली थीं कई खामियां, सिपाहियों से चारा कटवाने का वीडियो हुआ था वायरल
आजमगढ़ के प्रतिसार निरीक्षक (RI) रजनीकांत ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 2 नवंबर को वाराणसी के ADG नवीन अरोड़ा आजमगढ़ के दौरे पर आए थे। इस दौरे के दौरान निरीक्षण के समय कुछ मामलों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। इसके साथ ही कुछ दिनों पूर्व आजमगढ़ पुलिस लाइन में सिपाहियों के द्वारा चारा मशीन चलाये जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चारा मशीन RI के आवास पर चल रही थी। इसके साथ ही प्रतिसार निरीक्षक के यहां तैनात कर्मचारी आनंद खरवार द्वारा ड्यूटी लगाने के नाम पर और छुट्टी देने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत लेने के भी मामले सामने आए थे। आनंद खरवार के रिश्वतखोरी के छीटे भी आर आई पर पड़े। आनंद खरवार की करतूतों की कहानी पुलिस लाइन चौराहों पर भी जमकर हो रही है। निरीक्षण में मिली थी खामियां वाराणसी के ADG नवीन अरोड़ा ने आजमगढ़ में निरीक्षण में मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। एडीजी के निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, रखरखाव और विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित बिंदुओं पर जांच की गई थी। इस दौरान कई कमियां पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। आरआई रजनीकांत ओझा के निलंबन की कार्रवाई को पुलिस विभाग में निरीक्षण के दौरान मिली खामियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User