सुल्तानपुर में सेवा एवं सहायता शिविर:उद्देश्य श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं में सहयोग करना उद्देश्य

Oct 21, 2026 - 20:20
0
सुल्तानपुर में सेवा एवं सहायता शिविर:उद्देश्य श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं में सहयोग करना उद्देश्य
सुल्तानपुर में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की ओर से चौक घंटाघर पर सेवा एवं सहायता शिविर लगाया गया। मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने इसका शुभारंभ किया। शिविर का उद्देश्य श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं में सहयोग करना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने व्यापारियों के लिए 15 लाख रुपए के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा की मांग उठाई। सत्येंद्र बारी ने व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन देते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध होगा। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम में गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अशोक कसौधन, प्रवीण अग्रवाल, राजेश माहेश्वरी, अश्वनी वर्मा, रवि सोनी और प्रवीण पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन प्रवीण पाठक ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User