आजमगढ़ में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा:सेफ ड्राइविंग और यातायात के नियमों के बारे में किया गया जागरूक

Nov 16, 2026 - 14:58
0
आजमगढ़ में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा:सेफ ड्राइविंग और यातायात के नियमों के बारे में किया गया जागरूक
आजमगढ़ में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिले के एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव और एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद आम जनता को यातायात नियमों के साथ-साथ सेफ ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए जिले के परिवहन विभाग शिक्षा विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। जिससे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इस अभियान का मुख्य मकसद सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। इसके साथ ही आम जनता से भी इस बात की अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना मकसद जिले के एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करना है। इसके साथी गाड़ियों की रफ्तार को नियंत्रित रखें। यदि नींद आए तो गाड़ी सड़क के कहीं किनारे खड़ी करके आराम करें। उसके बाद ही सफल को आगे बढ़ाएं। नींद आने की दशा में किसी भी हाल में गाड़ी ना चलाएं। ऐसे में समाज के सभी लोगों से इस बात की अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन में सभी लोग सहभागिता करें। जिससे की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User