लखीमपुर-खीरी में रेलवे डाक घर पुनः संचालित:आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में डाककर्मियों और व्यापारियों ने जताया आभार

Nov 16, 2026 - 14:58
0
लखीमपुर-खीरी में रेलवे डाक घर पुनः संचालित:आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में डाककर्मियों और व्यापारियों ने जताया आभार
लखीमपुर में रेलवे डाकघर का संचालन दोबारा शुरू होने पर रेलवे डाक कर्मचारी, अधिकारियों और व्यापारियों ने प्रमुख समाजसेवी आचार्य संजय मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से मुलाकात कर आभार जताया। कुछ दिन पहले लखीमपुर रेलवे डाकघर को सीतापुर स्थानांतरित किए जाने का मामला सामने आया था। इसके विरोध में आचार्य संजय मिश्रा ने डाक कर्मचारियों और व्यापारियों के साथ मिलकर अजय मिश्रा से डाकघर का स्थानांतरण रोकने की मांग की थी। मामले में हस्तक्षेप के बाद डाकघर का संचालन बिना व्यवधान दोबारा शुरू हो गया। इसके बाद सभी लोग संसदीय कार्यालय पहुंचे और अजय मिश्रा टेनी को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया। इस दौरान रेलवे डाक अधिकारियों आयुष बाजपेई और आरके गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी व व्यापारी मौजूद रहे। आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि अब जल्द ही रेलवे स्टेशन ओयल को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग उठाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User