गंगापुर परिसर में शुभारंभ-2026 कला मेले के दूसरा दिन:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया की धूम रही, चित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय ‘शुभारंभ-2026’ कला मेले के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया उत्सव की धूम रही। ललित कला विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारिश के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डांडिया उत्सव में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में आकाश पांडेय, श्वेता, वर्षा, शिवम मौर्य और रोशनी यादव ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में योगदान दिया। वहीं, राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी में शीतल वर्मा, हर्ष, उदय, पल्लवी यादव और भूपेश सहित अन्य विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता देखने को मिली। बारिश के बीच विद्यार्थियों ने खेला डांडिया उत्सव के दूसरे सत्र में रिमझिम बारिश के बीच डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। दर्शकों की मौजूदगी से परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना उद्देश्य कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुमित कुमार घोष ने बताया कि ‘रंगारंग-2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना और कला-संस्कृति के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना है। कला मेला, राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)