शटडाउन के बाद भी चालू हुई बिजली, लाइनमैन की मौत:लखनऊ में करंट लगते ही खंभे से नीचे गिरा, मरम्मत करने चढ़ा था

Oct 29, 2026 - 19:27
0
शटडाउन के बाद भी चालू हुई बिजली, लाइनमैन की मौत:लखनऊ में करंट लगते ही खंभे से नीचे गिरा, मरम्मत करने चढ़ा था
लखनऊ में गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही से एक संविदाकर्मी लाइनमैन की जान चली गई। 11 हजार केवी की बिजली लाइन ठीक करने के लिए उसने शटडाउन लिया था। वह जैसे ही खंभे पर लाइन की मरम्मत करने के लिए चढ़ा, तभी अचानक बिजली की सप्लाई हो गई। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना मोहनलालगंज इलाके की है। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (40) के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी घटना… अचानक लाइन में करंट आया राजेश मोहनलालगंज डिवीजन के अंतर्गत मोहनलालगंज न्यू पावर हाउस में अकुशल संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वह शटडाउन लेकर 11 हजार केवी की लाइन पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि पावर हाउस से अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। लाइन में करंट दौड़ने से राजेश इसकी चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण राजेश की जान गई। उनका कहना है कि जब कर्मचारी शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था, तब बिजली आपूर्ति कैसे चालू हो गई? घटना ने बिजली लाइन पर मरम्मत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शटडाउन प्रक्रिया के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, बिजली आपूर्ति किस परिस्थिति में चालू की गई और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User