तीन साल की बच्ची पानी के टब में डूबी:कानपुर देहात में मां घर के अंदर खाना बना रही थी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Oct 29, 2026 - 18:56
0
तीन साल की बच्ची पानी के टब में डूबी:कानपुर देहात में मां घर के अंदर खाना बना रही थी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शंकरपुर भटपुरा गांव में पानी से भरे प्लास्टिक के टब में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जबकि उसकी मां अंदर खाना बना रही थी। कुछ देर बाद मां बाहर आई तो बच्ची टब में उल्टी पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल सरवनखेड़ा स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी लाली पत्नी अशोक सिंह ने पामा चौकी प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी करीब तीन साल की बेटी माही खेलते समय पानी से भरे टब में गिर गई थी। उन्होंने पुलिस से पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User