यूपी में करवा चौथ:बादल रहे तो 7:57 बजे व्रत खोल सकेंगी महिलाएं, जानिए अपने शहर का समय
आज करवा चौथ है। यूपी में करवा चौथ पर इस बार पूजा के लिए शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक का समय शुभ बताया गया है। ज्योतिषाचार्य श्री राम शर्मा के मुताबिक, चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रात 7 बजकर 57 मिनट है। इस बार शुक्रादित्य और बुधादित्य योग का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, वैवाहिक जीवन और दांपत्य सुख से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस संयोग को करवा चौथ के व्रत के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा है। शाम को चौथ माता की पूजा और कथा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं व्रत पूरा करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)