महोबा में महिला दुकानदार और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:नशे में गुटखा मांगने पहुंचे युवक ने साथियों को बुलाकर की मारपीट, 3 पर केस

Nov 12, 2026 - 10:09
0
महोबा में महिला दुकानदार और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:नशे में गुटखा मांगने पहुंचे युवक ने साथियों को बुलाकर की मारपीट, 3 पर केस
महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के मवईखुर्द गांव में शराब के नशे में महिला दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। राजेश कुमारी अपने घर में परचून की दुकान चलाती हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 8 बजे गांव का गोविंद वर्मा शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा और गुटखा मांगा। इसके बाद उसने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। पति और बीच-बचाव करने आए भाई को भी पीटा आरोप है कि गोविंद वर्मा, आनंद कुमार और ग्योड़ी गांव से आए कुछ अन्य युवकों ने राजेश कुमारी, उनके पति रामबाबू और बीच-बचाव करने पहुंचे भाई सोमप्रकाश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा हुआ है। दो सगे भाइयों समेत तीन पर मुकदमा दर्ज मामले में खन्ना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User