मंडलायुक्त बोले- जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:ठेकेदार भी होंगे ब्लैकलिस्ट, विंध्याचल मंडल में शत-प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने के निर्देश

Oct 28, 2026 - 19:57
0
मंडलायुक्त बोले- जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:ठेकेदार भी होंगे ब्लैकलिस्ट, विंध्याचल मंडल में शत-प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने के निर्देश
मिर्जापुर में विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। पाइपलाइन में लीकेज और पाइप फटने की शिकायतों का निस्तारण कर सभी घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। यह निर्देश मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने बुधवार को अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में दिए। सड़कों का निर्माण तेज करने के निर्देश आयुक्त सभागार से हुई बैठक में मंडलायुक्त ने विकास कार्यों, वन भूमि से प्रभावित परियोजनाओं, सीएम डैशबोर्ड, राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने को कहा। निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा के दौरान हलिया विकासखंड के मतवार संपर्क मार्ग समेत अन्य सड़कों का निर्माण तेज करने के निर्देश दिए। बकहर नदी पर लघु सेतु निर्माण में वन भूमि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी, राजस्व और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराने को कहा। सोनभद्र के तिलहर संपर्क मार्ग सहित अन्य नई सड़कों का निर्माण भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनका काम तत्काल शुरू कराने को कहा। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने की चेतावनी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खराब रैंकिंग वाले विभागों को अक्टूबर की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। मिर्जापुर में फैमिली आईडी और प्रोजेक्ट अलंकार, सोनभद्र में पोषण अभियान तथा तीनों जिलों में नई सड़कों, ओडीओपी और श्रम सम्मान योजना की प्रगति सुधारने को कहा गया। मंडलायुक्त ने चेतावनी दी कि नवंबर की समीक्षा में रैंकिंग खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था पर जोर मंडलायुक्त ने बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली तेज करने के साथ राजस्व वादों और चकबंदी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था मजबूत रखने, अवैध खनन और शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजने को कहा। उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों का समय से निस्तारण करने और गांवों में बीट सिपाही व लेखपालों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User