तीन नवंबर को मेरठ में भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत:लंबे समय से लांबित मांगों को उठाएंगे किसान, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक होंगे मुख्य अतिथि
मेरठ में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर तीन नवंबर को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें छह जिलों के किसान बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगें उठाएंगे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक मुख्य अतिथि होंगे। किसानों का कहना है कि गन्ने का भुगतान, आलू की समस्या और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान समेत कई मुद्दों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के अनुसार, किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री के सामने मांगें रखी जा चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ बड़े मुद्दे अब भी लंबित हैं। किसानों को उम्मीद है कि महापंचायत से उठने वाली आवाज शासन तक पहुंचेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय लिया जाएगा। मिलों के मामलों में कार्रवाई की मांग महापंचायत में चीनी मिलों से जुड़े मामलों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मुद्दा भी उठाया जाएगा। आयोजकों का आरोप है कि कुछ अधिकारी शासन को भेजे गए पत्रों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, कुछ मामलों में तीन से चार साल से मिलों में लंबित प्रकरणों और कथित अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि किसानों की समस्याओं से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई हुई है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी भी शासन और अधिकारियों की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। महापंचायत में इन सभी विषयों को उठाकर ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक मांगें पहुंचाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)