वाराणसी में फेरेरो रोशे उत्पाद लॉन्च:गंगा घाट पहुंचीं अभिनेत्री सोनम बाजवा, गोल्डन दीया और चॉकलेट बार्स किया पेश
वाराणसी में गंगा घाट पर फेरेरो रोशे ने दिवाली के अवसर पर अपने दो नए उत्पाद पेश किए। इस आयोजन में अभिनेत्री सोनम बाजवा भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान गंगा के ऊपर हॉट एयर बैलून उड़ाए गए और घाटों को रोशनी से सजाया गया। फेरेरो इंडिया ने इस अवसर पर लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ पेश कीं। कंपनी के अनुसार, ‘गोल्डन दीया’ पैक को दिवाली के पारंपरिक दीये से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसमें भारतीय डिजाइन और इटैलियन कारीगरी का मेल है। वहीं, नई चॉकलेट बार्स के जरिए कंपनी अपने उत्पादों के विकल्प बढ़ा रही है। कार्यक्रम में गंगा की नाव यात्रा, पानी पर तैरते दीयों और गंगा आरती के दृश्य भी शामिल रहे। आयोजन में वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत और दिवाली की परंपराओं को उत्पादों की प्रस्तुति से जोड़ा गया। फेरेरो इंडिया सब-कॉन्टिनेंट के मार्केटिंग प्रमुख जोहर कपुसवाला ने कहा कि दिवाली परंपराओं और उपहार देने की खुशी का अवसर है। कंपनी के मुताबिक, नए उत्पाद देशभर में विभिन्न वितरण माध्यमों के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)