प्राइमरी में B.El.Ed व RCI विशेष शिक्षा डिप्लोमा मान्य:हाईकोर्ट आदेश पर नियम बदला, आवेदन तिथि 4 नवंबर तक बढ़ी

Oct 28, 2026 - 19:41
0
प्राइमरी में B.El.Ed व RCI विशेष शिक्षा डिप्लोमा मान्य:हाईकोर्ट आदेश पर नियम बदला, आवेदन तिथि 4 नवंबर तक बढ़ी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब चार वर्षीय B.El.Ed. और भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्य द्विवर्षीय विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह बढ़ाकर 4 नवंबर 2026 कर दी गई है। कोर्ट के आदेश के बाद बदलाव इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने याचिका संख्या A No.-16588/2026 में 24 अक्टूबर 2026 को दिए आदेश और शासन के पत्र के बाद आयोग ने यह संशोधन किया। कोर्ट ने कहा था कि B.El.Ed. और विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारकों को केवल शहरी क्षेत्र के 11,508 पदों के लिए पात्र रखा जाना, जबकि सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पदों से बाहर रखा जाना उचित नहीं है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापक पद की अर्हता में दोनों पाठ्यक्रम जोड़ दिए गए हैं। RCI द्वारा अनुमोदित शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) और चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक, यानी B.El.Ed। संशोधन व परीक्षा की तिथियां आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर थी, जिसे अब 4 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। लिखित परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को राहत इस फैसले से उन हजारों B.El.Ed. और विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिन्हें पहले 897 सम्बद्ध प्राइमरी पदों के लिए आवेदन का अवसर नहीं मिल रहा था। भर्ती में कुल 897 पद सम्बद्ध प्राइमरी के हैं, जबकि शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापक पदों की संख्या 11,508 है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से OTR प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय योग्यता, दस्तावेज और विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी जाती है, क्योंकि संशोधन का अवसर केवल 7 नवंबर तक मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User