ओमप्रकाश बोले- MLC चुनाव विधानसभा का रिहर्सल नहीं:आम मतदाता नहीं पढ़े-लिखे लोग देते हैं वोट, कांग्रेस ने मुसलमानों को किया गुमराह

Oct 28, 2026 - 19:57
0
ओमप्रकाश बोले- MLC चुनाव विधानसभा का रिहर्सल नहीं:आम मतदाता नहीं पढ़े-लिखे लोग देते हैं वोट, कांग्रेस ने मुसलमानों को किया गुमराह
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एमएलसी चुनाव की तुलना विधानसभा चुनाव से नहीं की जा सकती। एमएलसी चुनाव विधानसभा चुनाव का रिहर्सल नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को गुमराह करके राजनीतिक मुकाम तक पहुंचने का आरोप भी लगाया। राजभर ने बुधवार को बलिया के सोहांव में किसान सम्मान समारोह के बाद करीब 3 बजे मीडिया से बातचीत की। सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा, “कांग्रेस 60 साल सत्ता में रही, लेकिन यह नहीं बता पाई। आने वाले दिनों में न मदनी मौलाना की चलेगी, न ही मौलवी मौलाना की।” उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। बोले- चिंता नहीं, चिंतन करना चाहिए समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर राजभर ने कहा कि चिंता करने के बजाय चिंतन करना चाहिए। मौर्य ने कहा था कि जिन जगहों पर सपा को नहीं जीतना चाहिए था, वहां भी पार्टी जीत गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट पर सपा की जीत के सवाल पर राजभर ने कहा कि एमएलसी और विधानसभा चुनाव की तुलना नहीं की जा सकती। विधानसभा चुनाव में आम मतदाता वोट देते हैं, जबकि एमएलसी चुनाव में पढ़े-लिखे लोग मतदान करते हैं। ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर उठाए सवाल दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच भाजपा के पैदल मार्च पर राजभर ने कहा कि इसका उद्देश्य जनता के बीच सद्भावना बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पैदल मार्च के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि वोट चोरी कहां हो रही है। राजभर ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और एमएलसी चुनावों में दोनों पक्ष जीत रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दोनों पक्ष चुनाव जीत रहे हैं, तो वोट चोरी कहां हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User