अभ्युदय 2026 समारोह:गणेश स्तुति और देशभक्ति गीतों से सजा जय नारायण विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव

Nov 21, 2026 - 18:54
0
अभ्युदय 2026 समारोह:गणेश स्तुति और देशभक्ति गीतों से सजा जय नारायण विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव
कानपुर के जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव ‘अभ्युदय 2026’ भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव गुप्ता, कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. किरण लता डंगवाल और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी ने कराया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश स्तुति से हुई। संगीताचार्या प्रज्ञा शुक्ला के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गायन और वाद्य संगीत की जुगलबंदी के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने परिसर में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बनाया। समारोह में महापौर प्रमिला पांडेय, दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता ने आभार जताया। मंच संचालन रमा अग्निहोत्री ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User