हिलसा में वित्तीय साक्षरता शिविर:आरबीआई के अभियान में ग्रामीणों को बताई गई बैंकिंग और सरकारी योजनाएं
वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के तहत भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर कोपागंज ब्लॉक के हिलसा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और आरोह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ श्रवण कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता जीवन जीने की एक सशक्त कला है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने धन का बेहतर प्रबंधन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने बताया कि आरबीआई लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। जिला अग्रणी प्रबंधक पवन कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को बचत की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा नियमित रूप से बचाकर बैंक में जमा करना चाहिए। वहीं, आरोह फाउंडेशन के डीसी सूरज सिंह ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लोगों के साथ ओटीपी, बैंक खाते और गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कृषि ऋण, मुद्रा लोन और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)