अधिग्रहीत जमीन का सर्किल मूल्य कम तय करने पर नाराजगी:एटा में रेलवे ट्रैक के लिए ली गई जमीन का रेट बढ़ाने की मांग

Nov 16, 2026 - 16:41
0
अधिग्रहीत जमीन का सर्किल मूल्य कम तय करने पर नाराजगी:एटा में रेलवे ट्रैक के लिए ली गई जमीन का रेट बढ़ाने की मांग
एटा में रेलवे ट्रैक विस्तार के लिए अधिग्रहीत जमीन का सर्किल मूल्य 67 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर करने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी है। शनिवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका धरना 231वें दिन भी जारी रहा। एटा और कासगंज के किसान कर रहे प्रदर्शन किसान ऑल इंडिया किसान यूनियन के बैनर तले श्योराई गांव में लगातार धरना दे रहे हैं। किसान नेता कैलाश लोधी के नेतृत्व में एटा और कासगंज जिलों के किसानों ने जिला प्रशासन से अपनी मांग पूरी करने की अपील की। कम सर्किल रेट तय करने का आरोप कैलाश लोधी ने बताया कि रेलवे ट्रैक विस्तार के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन का सर्किल मूल्य कम तय किया गया है। वे इसे बढ़ाकर 67 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर किसान समय-समय पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हैं। प्रदर्शन में महेश चन्द्र वशिष्ठ, जयप्रकाश, मुकेश, दानवीर, शंकर लाल, राकेश, दिनेश, मोहर सिंह और नफीस समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User