अधिकारी बनाना चाहते थे स्नेहा को माता-पिता:पिता बोले- मेरी बेटी मेरे लिए बहुत लकी थी, सुसाइड नोट में शिक्षक पर प्रताड़ना के आरोप

Nov 20, 2026 - 17:28
0
अधिकारी बनाना चाहते थे स्नेहा को माता-पिता:पिता बोले- मेरी बेटी मेरे लिए बहुत लकी थी, सुसाइड नोट में शिक्षक पर प्रताड़ना के आरोप
वाराणसी के ज्ञानदीप एकेडमी के हॉस्टल में सातवीं की छात्रा स्नेहा मिश्रा (12) की मौत ने उसके परिवार को तोड़कर रख दिया है। जिस बेटी को माता-पिता ने बेहतर शिक्षा और अफसर बनाने के सपने के साथ हॉस्टल भेजा था, शुक्रवार को उसी बेटी को पिता ने मुखाग्नि दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रात करीब तीन बजे तक चली। इसके बाद हरिश्चंद्र घाट पर स्नेहा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पिता तारकेश्वर मिश्रा फूट-फूटकर रोते रहे। दैनिक भास्कर से बातचीत में पिता ने बताया कि बुधवार को ही उन्होंने हॉस्टल में बेटी के लिए गर्म कपड़े खरीदने के लिए रुपये भेजे थे। सोमवार को छठ पूजा मनाने के बाद स्नेहा वाराणसी लौटी थी। घर आने पर मां ने उसे 10 हजार रुपये देकर शॉपिंग भी कराई थी। सोमवार को पिता की बेटी से फोन पर बात हुई थी। बुधवार को मां ने भी हॉस्टल की वार्डेन से बातचीत की थी। परिवार को तब तक सबकुछ सामान्य लग रहा था। दैनिक भास्कर से बातचीत में पिता ने रुंधे गले से बताया कि बुधवार को ही उन्होंने हॉस्टल में बेटी के लिए गर्म कपड़े खरीदने के लिए रुपये भेजे थे। सोमवार को ही छठ पूजा मनाने के बाद स्नेहा वाराणसी लौटी थी। उसकी मां ने भी घर आने पर उसे 10 हजार रुपये देकर शॉपिंग कराई थी। पिता ने बताया कि सोमवार को बेटी से फोन पर बात हुई थी। बुधवार को उसकी मां ने भी हॉस्टल की वार्डेन से बातचीत की थी। तब तक सबकुछ सामान्य लग रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। 10 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी बेटी को याद करते हुए पिता ने कहा - मेरी बड़ी बेटी मेरे लिए बहुत लकी थी। शादी के 10 साल बाद उसका जन्म हुआ था। उसके आने से घर में बहुत खुशियां आई थीं। वह पढ़ाई में भी अच्छी थी। कभी-कभी कहती थी कि पढ़ाई बहुत कठिन है, लेकिन उसने वादा किया था कि बड़ी होकर कुछ अच्छा बनेगी। हम उसे अफसर बनाना चाहते थे। हमने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा। पहले लगा फिसलकर गिर गई होगी बेटी घटना की सूचना मिलने के समय को याद करते हुए पिता ने बताया कि स्कूल की ओर से फोन आया था। पहले उन्हें लगा कि शायद बेटी फिसलकर गिर गई होगी। लेकिन जब उसकी जेब से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी हुई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। नोट में छात्रा ने शिक्षक और वार्डेन पर प्रताड़ित करने, मारने और उसके पहनावे व सुंदरता को लेकर अपमानित करने के आरोप लगाए थे। पिता ने भावुक होकर कहा - अब हम कार्रवाई को लेकर क्या करेंगे, जब मेरी बेटी ही नहीं रही। हमने तो सबसे अच्छा हॉस्टल समझकर उसे यहां रखा था, ताकि वह अच्छी पढ़ाई करे और बेहतर माहौल में रहे। तारकेश्वर मिश्रा जयपुर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि स्नेहा की मां बिहार में रहती हैं। सर इज ऑलवेज सेइंग, यू आर नॉट ब्यूटीफुल' टूटी-फूटी ग्रामेटिकल गलतियों के साथ स्नेहा ने दहलाने वाला सुसाइड नोट लिखा है। उसने लिखा है, 'आई ऐम स्नेहा मिश्रा ए हॉस्टलर, आई ऐम गोइंग टु सुसाइडिंग बिकॉज माई कोचिंग टीचर ऐंड वार्डेन ऑफ हॉस्टल, आई होप माई ब्रदर इज ऑलवेज बी हैप्पी ऐंड एंजॉय हिज लाइफ सर इज ऑलवेज सेइंग यू आर नॉट ब्यूटीफुल अग्ली ऐंड वीयरिंग चीप क्लॉथ्स।' आगे लिखा है, 'और एक बात, सर मुझे हमेशा मारते हैं। मैम से झूठी शिकायत करते हैं। सर और मैम भी मुझे टॉर्चर करती हैं। जब सर मुझे मारते हैं तब जान-बूझकर मैम भी मेरी बात नहीं सुनती हैं। मैं चाहती हूं मेरा भाई हॉस्टल में ना रहे। प्लीज, कम से कम वह मां के पास तो रह सके।' इसके आगे भी स्नेहा ने कुछ लिखा था, जो स्पष्ट नहीं है। बलिया का रहने वाला है आरोपी शिक्षक आरोपी शिक्षक शैलेश यादव बलिया का है। वह दुर्गाकुंड में किराए पर रहता है। ज्ञानदीप एकेडमी से उसे आठ हजार रुपये पगार मिलती है। इसके अलावा खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। कुछ जगहों पर कोचिंग भी पढ़ाता है। वहीं, वार्डेन प्रीति मिश्रा सामने घाट की रहने वाली है। हालांकि बच्चों की निगरानी के लिए स्कूल प्रबंधन ने उसे हॉस्टल में ही रहने की सुविधा दी है। वह एक बेटे के साथ स्कूल में ही रहती है। उसका पति के साथ अनबन है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User