जयंती समारोह में भव्य शोभायात्रा:मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने मनाई महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती
बिजनौर के नहटौर में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से मंगलवार को महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ। विधिवत पूजन और आरती के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव-शंकर, श्रीराम दरबार और संकटमोचन हनुमान की धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति गीतों पर कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। पूरे मार्ग पर गूंजते भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)