आजमगढ़ में युवक पर चाकू से हमला:भाई को बचाने पहुंचे युवक की गर्दन पर किया वार, तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली के पहाड़पुर निवासी गुड्डू कुमार सोनकर का भाई मनोज सोनकर शुक्रवार की शाम अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दुकान के बगल में राहुल मोदनवाल और एक अज्ञात युवक के बीच मारपीट हो रही थी। मनोज ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करा दिया।
आरोप है कि कुछ देर बाद राहुल मोदनवाल चाकू लेकर दोबारा वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित के भाई गुड्डू सोनकर ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि मिंटू और उसके दामाद अमित मोदनवाल के कहने पर राहुल ने मनोज की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके मित्र संगम ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में गुड्डू कुमार सोनकर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घायल का चल रहा है इलाज
इस बार में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि दुकान लगाने को लेकर यह विवाद हुआ। इस मामले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर राहुल मोदनवाल मिंटू मोदनवाल और अमित मोदनवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)