अल्लामियां को प्यारी हो गई अतीक अहमद एंड कंपनी:डिप्टी CM केशव बोले-लुंगी छाप और जालीदार टोपी वालों का अड्डा था सिविल लाइंस
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली के दौरान एक बार फिर माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग के बहाने अपराधियों पर निशाना साधा। उन्होंने सिविल लाइंस से लेकर झूंसी तक के इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि कभी यह पूरा क्षेत्र गुंडों का अड्डा हुआ करता था। आज गुंडों की धुगधुगी बोल रही है। उन्हें लग रहा है कि अगर अब गुंडई की तो मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। रैली में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र से आए लोगों को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा- अल्लामियां को प्यारी हो गई अतीक अहमद एंड कंपनी। जितने कार्यकर्ता साथी आए हो, क्षेत्र के लोग आए हो, आपको बताना चाहता हूं कि यह पूरा प्रयागराज, पूरा झूंसी पार, और जालीदार टोपी वाले गुंडों का अड्डा हुआ करता था। उन्होंने आगे कहा- आज गुंडों की धुगधुगी बोल रही है। उनको लग रहा है कि अगर अब गुंडई की, तो मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। भ्रष्टाचार का काम किया, तो जेल में भेज दिए जाएंगे।" डिप्टी सीएम ने अपराधियों को चेतावनी दी
डिप्टी सीएम ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए बहन-बेटियों की सुरक्षा और व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, "बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश किया, तो जिंदगी भर जेल में रहना पड़ेगा। व्यापारियों को अगर कोई लूटने का काम किया, तो उसको उल्टा लटका करके सीधा कर दिया जाएगा।" गुंडई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
केशव मौर्य ने अपने संबोधन में अपराध, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब गुंडई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को मिट्टी में मिलाने, भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजने और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को जिंदगी भर जेल में रखने की चेतावनी देकर उन्होंने अपने तेवर दिखाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)