अयोध्या में प्रतीक भूषण सिंह का दावा:2027 में योगी के नेतृत्व में भाजपा फिर बनाएगी सरकार, 2027 में और बेहतर होंगे परिणाम
गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह बुधवार को अयोध्या पहुंचे। गोंडा जाने के लिए वह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव, विपक्ष और दीपोत्सव को लेकर अपनी बात रखी। प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अच्छी चल रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। इस बार पार्टी को पिछली बार से बेहतर परिणाम मिलेंगे। राहुल गांधी की चुनौती पर बोले- मोदी देंगे जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी को चुनौती दे रहे हैं। देखिएगा, मोदी इसका जवाब देंगे। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार खुद को अपग्रेड कर रहे हैं। सरकार की नीतियों के चलते सुरक्षा के मोर्चे पर सफलता मिल रही है। इसका श्रेय सुरक्षा बलों को दिया जाना चाहिए। दीपोत्सव को बताया पर्यटन के लिए अहम दीपोत्सव पर विधायक ने कहा कि योगी सरकार का यह बेहतरीन आयोजन है। इससे उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। सभी लोगों को दीपोत्सव देखना चाहिए और इसका समर्थन करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)