अमेठी में जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 30,650 रुपए नकद, 11 मोबाइल बरामद

Nov 10, 2026 - 08:11
0
अमेठी में जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 30,650 रुपए नकद, 11 मोबाइल बरामद
अमेठी के मुसाफिरखाना में पुलिस ने जुआ खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 30,650 रुपए नकद, 11 मोबाइल फोन, ताश की 52 पत्तों वाली गड्डी, 2 पर्स और एक टॉर्च जब्त की। तलाशी में 2,810 रुपए भी मिले। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सब-इंस्पेक्टर सौरभ सिंह यादव पुलिस टीम के साथ इलाके में जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने रामलीला मैदान के पीछे, जल निगम की बाउंड्री के अंदर जुआ खेलने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां समूह में जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सिद्धार्थ कुमार, सूरज सोनी, शिवा कौशल, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, विष्णु, अनूप कुमार, अमित, तरंग कुमार और हर्ष अग्रहरी उर्फ शिवम मामा के रूप में हुई है। सभी मुसाफिरखाना कस्बे और थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मुसाफिरखाना थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4/13 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User