देवरिया में भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत:नए आईटी संयोजकों का हुआ अभिनंदन, डिजिटल माध्यमों से मजबूत होगा संगठन
देवरिया में सलेमपुर नगर स्थित राज्यमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा के नव नियुक्त आईटी संयोजक अभिषेक मिश्रा और सहसंयोजक संदीप सिंह व आजाद राव का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई। मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, निवर्तमान जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल और मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)