दो दिन में डेंगू के डेढ़ दर्जन मरीज मिले:बदलते मौसम में घेर रही बीमारियां, उर्सला व हैलट ओपीडी में पहुंच रहे मरीज
बदलते मौसम के बीच डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो दिनों में जिले में डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को 13 और बुधवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 295 हो गई है। नए मरीज किदवई नगर, भाभा नगर, विजय नगर, मंधना, बिठूर, बर्रा, गांधीग्राम, श्याम नगर, काकादेव और स्वरूप नगर के रहने वाले हैं। टीम भेजकर की जा रही कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर जांच कराई जा रही है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घरों में लार्वा की जांच कराई जा रही है। मिलने पर उसे नष्ट कराया जा रहा है। लोग घरों में कहीं भी पानी जमा न होने दें। ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे मौसम में बदलाव के साथ बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हैलट और उर्सला अस्पताल की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लें और आसपास पानी जमा न होने दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)