मिर्जापुर में PET अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था:30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा, 24 केंद्रों पर एग्जाम

Oct 29, 2026 - 16:48
0
मिर्जापुर में PET अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था:30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा, 24 केंद्रों पर एग्जाम
मिर्जापुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले के पांच विद्यालयों में आवासीय व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ये विद्यालय शाम से खुले रहेंगे और वहां परिचारकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर या फुटपाथ पर रात न बितानी पड़े। नगर क्षेत्र सहित पांच विद्यालयों में व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित के निर्देश पर नगर क्षेत्र में गुरु नानक इंटर कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी और विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज, विंध्याचल में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा छानबे विकासखंड में चमेला देवी इंटर कॉलेज, कछवां विकासखंड में पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज और लालगंज विकासखंड में एडब्ल्यूएस कॉन्वेंट स्कूल को आवासीय व्यवस्था के लिए निर्धारित किया गया है। जिले में 24 परीक्षा केंद्र, करीब 9 हजार अभ्यर्थी सेवा चयन आयोग, लखनऊ की ओर से PET-2026 का आयोजन 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो-दो पालियों में किया जाएगा। जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 9 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होगा प्रवेश जिलाधिकारी पवन गंगवार ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की जांच कराने के साथ सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User