टीबी मरीजों की मदद के लिए शालोम ट्रस्ट सम्मानित:हापुड़ में सीडीओ ने दिया मोमेंटो; ट्रस्ट पुष्टाहार बांटने और नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता फैलाने में जुटा

Oct 29, 2026 - 17:53
0
टीबी मरीजों की मदद के लिए शालोम ट्रस्ट सम्मानित:हापुड़ में सीडीओ ने दिया मोमेंटो; ट्रस्ट पुष्टाहार बांटने और नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता फैलाने में जुटा
हापुड़ में टीबी मरीजों को पुष्टाहार बांटने और नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता फैलाने के लिए शालोम ट्रस्ट को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने संस्था को मोमेंटो दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प के तहत ट्रस्ट जिले में टीबी मरीजों को पोषण संबंधी मदद दे रहा है। नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ट्रस्ट कई सालों से टीबी उन्मूलन अभियान में काम कर रहा है। संस्था का उद्देश्य मरीजों को पोषण संबंधी मदद देना और समाज में टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सम्मान समारोह में श्रुति शर्मा ने ट्रस्ट के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की मदद में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से सरकारी अभियान को मजबूती मिलती है और जागरूकता बढ़ती है। सीडीओ ने कहा कि जिला प्रशासन इस काम में हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जनहित के कामों में भाग लेने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने भी ट्रस्ट के काम की सराहना की और आभार जताया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह और पीपीएम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने टीबी उन्मूलन अभियान में ट्रस्ट के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User