देवरिया में पटाखा दुकानों के लाइसेंस अब तक जारी नहीं:कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा; कई बिक्री स्थलों का चयन भी बाकी

Nov 06, 2026 - 15:10
0
देवरिया में पटाखा दुकानों के लाइसेंस अब तक जारी नहीं:कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा; कई बिक्री स्थलों का चयन भी बाकी
देवरिया में दीपावली नजदीक है, लेकिन पटाखा दुकानों के लिए अब तक अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं। कई जगहों पर बिक्री के लिए स्थल भी तय नहीं किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे देरी से नाराज कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय में हंगामा किया। कारोबारियों का आरोप था कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि दुकान लगाने की तैयारी के लिए समय चाहिए। देरी से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है और लोगों को पटाखे खरीदने के लिए इधर-उधर जाना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द लाइसेंस जारी करने और बिक्री स्थलों को तय करने की मांग की। इस बार शहर में पटाखों की दुकानें शुगर मिल परिसर के बजाय एसएसबीएल इंटर कॉलेज में लगाई जाएंगी। सदर एसडीएम ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजकीय आईटीआई और सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में बिक्री के लिए अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है। रुद्रपुर एसडीएम ने शतासी इंटर कॉलेज में पटाखा बिक्री के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी मांगा है। नियमों के मुताबिक, पटाखा दुकानों के लिए सुरक्षित और खुली जगह चुनी जाती है। इसके बाद अग्निशमन विभाग से सुरक्षा मानकों के लिए एनओसी लिया जाता है। प्रक्रिया पूरी होने पर कारोबारियों को अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User