रोते-रोते अंकिता की मां बोलीं- पुलिस ने गर्दन दबाई:मेरी नाक बंद कर दी, सांस नहीं ले पा रही थी; कह रहे थे- मैं नौटंकी कर रही हूं

Nov 05, 2026 - 17:31
0
रोते-रोते अंकिता की मां बोलीं- पुलिस ने गर्दन दबाई:मेरी नाक बंद कर दी, सांस नहीं ले पा रही थी; कह रहे थे- मैं नौटंकी कर रही हूं
अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुधवार को दिल्ली के राजघाट से पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया था। इस दौरान अंकिता की मां नारेबाजी करते हुए बेहोश हो गई थीं। अब घटना के एक दिन बाद उन्होंने रोते हुए वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी उनकी नाक दबा रहे थे। अगर कुछ देर और ऐसा करते तो उनकी सांस रुक जाती। महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और पीछे से गर्दन भी दबाई। पुलिसकर्मी उन्हें नौटंकी करने वाली बता रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अंकिता की मां ने बताया कि पुलिस उन्हें रास्ते में कहां-कहां लेकर गई, इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें अस्पताल में होश आया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने भी बाहर नहीं जा सकते? अपनी बेटी के लिए आवाज उठाना क्या नौटंकी है? अंकिता की मां ने वीडियो में कही ये 4 बड़ी बातें राजघाट पर बुधवार को क्या हुआ था? अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उसके माता-पिता बुधवार को दिल्ली के राजघाट पहुंचे थे। यहां वे मौन व्रत रखकर बैठे थे। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जबरन हटाने लगी। पुलिस पहले अंकिता के पिता को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मां को भी उठाया। इस दौरान वह नारेबाजी करते हुए बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें पानी पिलाया। बाद में उन्हें बुराड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकिता के माता-पिता मामले की निष्पक्ष जांच और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाने की मांग कर रहे थे। ------------------ ये खबरें भी पढ़ें… अंकिता हत्याकांड- परिवार की मांग पर 3 बार बदले वकील:पिता-भाई को नौकरी, ₹25 लाख की मदद; CM बोले- उत्तराखंड की बेटी के नाम पर हो रही राजनीति एक्ट्रेस उर्मिला सनावर की जेल से रिहाई अटकी:बेल बॉन्ड के लिए नहीं मिल पाए गारंटर, बाहर निकलते ही गिरफ्तारी की तैयारी में देहरादून पुलिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User