गुलावठी में कवि सम्मेलन:रामलीला मंच पर कवियों ने वीर रस और हास्य-व्यंग्य से बांधा समां

Oct 22, 2026 - 10:20
0
गुलावठी में कवि सम्मेलन:रामलीला मंच पर कवियों ने वीर रस और हास्य-व्यंग्य से बांधा समां
बुलंदशहर के गुलावठी में बुधवार रात रामलीला मैदान में पहली बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जन कल्याण सहयोग समिति गुलावठी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव उर्फ रामकुमार कौशिक ने कवियों की महफिल सजाई। कवि पदम अलबेला, बलवीर सिंह खिचड़ी, डॉ. अर्जुन सिंह शिशौदिया, सुनहरी लाल ‘तुरंज’, अक्षय प्रताप और मोहित शौर्य ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले सम्मेलन में वीर रस, हास्य-व्यंग्य, ओज और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत की गईं। रामलीला मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने रचनाओं का आनंद लिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर आधारित कविताओं ने लोगों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में काव्य प्रस्तुतियों ने समां बांधे रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User