ध्यान और कौशल विकास का संदेश:बेंगलुरु में 2,000 युवाओं से संवाद, बोले- आप ट्रेंडसेटर बनिए

Oct 22, 2026 - 09:32
0
ध्यान और कौशल विकास का संदेश:बेंगलुरु में 2,000 युवाओं से संवाद, बोले- आप ट्रेंडसेटर बनिए
बेंगलुरु, 21 अक्टूबर। आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘Gen Z × Gurudev 2.0’ कार्यक्रम में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर ने करीब 2,000 युवाओं से संवाद किया। इसमें मेरठ के Gen Z युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने सोशल मीडिया, असफलता, आत्मविश्वास, रिश्तों और जीवन की चुनौतियों से जुड़े सवाल पूछे। गुरुदेव ने सहज और व्यावहारिक तरीके से उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया, “आप ट्रेंडसेटर बनिए।” साथ ही ध्यान, सुदर्शन क्रिया और भस्त्रिका के अभ्यास के साथ करियर और कौशल विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि असफलता को जीवन का अंत न मानें और हमेशा उत्साह बनाए रखें। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश-शोभिनव सत्य’ के कलाकारों सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User