अंबेडकरनगर में 27 और 30 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला:18 से 40 साल के हाईस्कूल से उच्च शिक्षा वाले युवा कर सकेंगे आवेदन, रजिस्ट्रेशन जरूरी
अम्बेडकरनगर में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 27 और 30 अक्टूबर को दो विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित इन मेलों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई सहित अन्य उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। विभाग का उद्देश्य योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि विधानसभा आलापुर का रोजगार मेला 27 अक्टूबर को पं. रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज, आलापुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, विधानसभा टांडा का रोजगार मेला 30 अक्टूबर को चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज, रुद्रपुर भगाही, बरियावन में लगेगा। दोनों मेलों में इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई उत्तीर्ण के साथ अन्य उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवक-युवतियां भी अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजीकरण कराना अनिवार्य जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के मेले में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने जिले के इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे समय से पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचें तथा रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)