अमरोहा में चालकों के लिए निःशुल्क जांच शिविर लगा:एसपी लखन सिंह यादव ने किया उद्घाटन, रोडवेज और स्कूल बस चालकों की जांच

Nov 28, 2026 - 13:32
0
अमरोहा में चालकों के लिए निःशुल्क जांच शिविर लगा:एसपी लखन सिंह यादव ने किया उद्घाटन, रोडवेज और स्कूल बस चालकों की जांच
अमरोहा में यातायात माह-2026 के तहत शनिवार को बंबूगढ़ चौराहे के पास विशाल मेगा मार्ट में निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सुबह साढ़े 11 बजे शिविर का उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय अच्छी नजर और बेहतर स्वास्थ्य जरूरी है। चालकों की नियमित जांच से सड़क हादसे कम किए जा सकते हैं। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने रोडवेज बस चालकों, स्कूल बस चालकों और अन्य वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने उन्हें जरूरी सलाह भी दी। यातायात माह के दौरान पुलिस आम लोगों और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User