परीक्षा देने निकले BA के छात्र को पिकअप ने रौंदा:सामने से भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरा तो चढ़ा दिया पहिया, परिजनों ने लगाया जाम

Nov 28, 2026 - 13:32
0
परीक्षा देने निकले BA के छात्र को पिकअप ने रौंदा:सामने से भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरा तो चढ़ा दिया पहिया,  परिजनों ने लगाया जाम
प्रयागराज में परीक्षा देने जा रहे 18 साल के छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने बेरहमी से कुचल दिया। पहले पिकअप ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मारी। टक्कर लगते ही छात्र सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद पिकअप चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश में छात्र के ऊपर ही गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। घटना शनिवार सुबह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा-कटहुला मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सुबह सात बजे परीक्षा देने निकला था नितेश गांजा गांव निवासी नितेश सिंह (18) पुत्र मानसिंह शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से बाइक लेकर निकला था। उसे बीए थर्ड ईयर की परीक्षा देनी थी। परिवार के ही संजीव ने बताया, नितेश गांजा-कटहुला मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान ससुर खदेरी नदी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नितेश सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि पिकअप चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की और छात्र को कुचलते हुए निकल गया। गंभीर चोटों के कारण नितेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम नितेश की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परीक्षा देने निकले बेटे की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ससुर खदेरी नदी के पास सड़क पर जाम लगा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। चित्रकूट की ओर भागा पिकअप चालक एयरपोर्ट थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर चित्रकूट की ओर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User