आगरा में 11 दिन बाद सभी खंडों को मिले शिक्षा-अधिकारी:किसी को एक तो किसी को दो ब्लॉकों का प्रभार, समय पर होगा समस्याओं का निस्तारण

Nov 28, 2026 - 13:32
0
आगरा में 11 दिन बाद सभी खंडों को मिले शिक्षा-अधिकारी:किसी को एक तो किसी को दो ब्लॉकों का प्रभार, समय पर होगा समस्याओं का निस्तारण
आगरा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों का विकासखंड आवंटन का आदेश 11 दिन बाद शनिवार को जारी कर दिया गया। विभाग की ओर से जारी दो पत्रों में आवंटन की तिथि एक की 17 नवंबर दर्शाई गई, जबकि दूसरे में 23 नवंबर दर्शाई गई। पत्रों को जारी शनिवार को किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों को विकासखंडों का आवंटन किया गया है। जिसमें फिरोजाबाद से आए हेतराम को एत्मादपुर विकास खंड आवंटित हुआ है। दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी: साथ ही अछनेरा क्षेत्र की अतिरिक्त प्रभार जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजाबाद से आए नंद सिंह को फतेहपुर सीकरी के साथ अकोला ब्लाक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। फिरोजाबद से आए भूपेंद्र सिंह को बिचपुरी ब्लाक आवंटित हुआ है। मथुरा से आए बुद्ध सेन सिंह को पिनाहट के साथ बाह की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। मथुरा से आए दिनेश कुमार त्रिपाठी को बरौली अहीर के साथ शमशाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कौशल को नगर के साथ मुख्यालय की जिम्मेदारी: मथुरा से आए कौशल कुमार को नगर क्षेत्र के साथ मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। मैनपुरी से आए सुनील कुमार दुबे को खंदौली और मैनपुरी से ही आए जमील अहमद को जैतपुर कला ब्लॉक का आवंटन किया गया है। वहीं, प्रयागराज से आए कैलाश सिंह को खेरागढ़ के साथ जगनेर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बुलंदशहर से आए विनोद कुमार को फतेहाबाद के साथ सैंया ब्लॉक का आवंटित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User